फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: म्यांमार के राजदूत ने गंध कुटि पर की विशेष प्रार्थना

Mon, 01 Apr 2024 05:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। म्यांमार के राजदूत मोए क्याब ऑग रविवार सुबह अपने दल के साथ रविवार सुबह जेतवन परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने आनंद बोधि पर अपने रीति रिवाज से विशेष प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने पीपल के आठ-दस पौधों को गंध कुटी पर रख कर बौद्ध भिक्षुओं के साथ परित्राण पाठ किया। इसके बाद बुद्ध की प्रतिमा लेकर जेतवन की परिक्रमा की। पूजा के दौरान श्रीलंका के हेमरतन नायक थेरो, थाईलैंड के मैत्री महा थेरो, कुशीनगर के शील प्रकाश महाथेरो, लुम्बिनी विश्वविद्यालय की भिक्षुणी वजीरा शिरी, देवेंद्र थेरो, वियतनाम के तरान मिन्ह दी, साउथ अफ्रीका के उपानंद थेरो सकिसा, देमविलेहले बुत इलेजी आदि लोग मौजूद रहे। राजदूत मोए क्याब ऑग ने कहा कि श्रावस्ती शिक्षा का केंद्र रहा है। यहां की भूमि पूजनीय है। हमारे धर्म में यह एक पवित्र तीर्थ स्थल है। इस मौके पर काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी, प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें