फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सांसद, विधायकों व डीएम ने किया मतदान

Tue, 14 May 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी में मतदान करने के बाद अमिट स्याही दिखाते विधायक सुरेश्वर सिंह बेटे के साथ। -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहराइच। लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने में के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं रहे। अफसरों व नेताओं ने सुबह ही अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। शहर के महिला काॅलेज में बने मतदान केंद्र पर सोमवार को सुबह सात बजे डीएम मोनिका रानी ने परिवार समेत वोट डाला। उनके साथ सीडीओ रम्या आर, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव व सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने भी मतदान किया। इसी तरह सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने भी परिवार सहित वोट डाला। सपा की मेटरा विधायक मारिया अली शाह ने ई रिक्शा से मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। पूर्व मंत्री यासर शाह ने भी मतदान किया। सांसद अक्षयवरलाल गोंड व उनके पुत्र भाजपा प्रत्याशी डॉ. आंनद कुमार गोंड ने भी अपने सेमरी मलमला गांव पहुंचकर मतदान किया। भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने भी बेटे के साथ वोट डाला। वहीं बलहा विधायक सरोज सोनकर ने भी मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें