शिवपुर। थाना खैरीघाट के लौकिहा पूर्वी मोड़ पर मंगलवार देर रात करीब 10 बजे मिनी ट्रक और पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार राजेंद्र कुमार (52) निवासी खैरा बाजार, फखरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मिनी ट्रक चालक राहुल निवासी शिवाला बाग, नानपारा को भी चोटें आईं। पिकअप वाहन इमामगंज से बेहड़ा और मिनी ट्रक बेहड़ा से नानपारा की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल राजेंद्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।