फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिहींपुरवा बनी नगर पंचायत मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट(बहराइच)। मिहींपुरवा नगर पंचायत का मसौदा बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट में पास होते ही कस्बेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां करीब 25 हजार की आबादी को अब शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी। सभी ने एक स्वर में कहा कि अब मिहींपुरवा का विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

बलहा विधानसभा का एकलौता कस्बा मिहींपुरवा को नगर पंचायत बनाने की मांग लगभग 25 वर्ष से अधिक समय से की जा रही थी। वर्ष 2017 से मिहींपुरवा को नगर पंचायत बनाने की मांग ने जोर पकड़ी और हर बार प्रदेश में नई बनने वाली नगर पंचायत की सूची में मिहींपुरवा का नाम न होने से लोगों में मायूसी छा जाती थी। मिहींपुरवा नगर पंचायत में ग्राम पंचायत मिहींपुरवा का पूर्ण क्षेत्र तथा ग्राम परवानी गौढी ,मोतीपुर, कुडवा का कुछ भाग सहित 21 मजरों/मोहल्लों को सम्मिलित कर नगर पंचायत का गठन किया गया है। इसमें करीब 25 हजार की आबादी निवास करती है।
नगर पंचायत में थाना, पोस्ट ऑफिस, अस्पताल, व्यावसायिक बाजार, विकास खंड कार्यालय, बैंक इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज आदि सभी मानक पूरे हैं। मिहींपुरवा नेपाल बॉर्डर, बहराइच लखीमपुर राजमार्ग व कतर्नियाघाट जाने का मुख्य रास्ता है। कतर्नियाघाट आने वाले पर्यटकों को मिहींपुरवा बाजार से ही अपना पूरा सामान खरीदना पड़ता है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद अब यहां शहरी सुविधाएं बढ़ेगी। इससे जहां यहां रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा वहीं यहां पास में वन्य जीव विहार आने वाले पर्यटकों को भी काफी सुविधाएं मिल सकेंगी। नगर पंचायत का गठन होने पर स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें