बहराइच। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से वसंत पंचमी पर शाम को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पांच जोड़ों का विवाह हुआ। गुल्लाबीर मंदिर के सामने अग्रसेन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया व विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय अध्यक्ष नेहा अग्रवाल रही। कार्यक्रम संयोजक अंकित अग्रवाल, अंशुल गर्ग व मधुर अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह के नियमों के अनुसार सर्वे कर जोड़ों का चयन किया गया। इस दौरान शंकर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मीना केडिया, चंडीप्रसाद जगनानी व उमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।