फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरिया सीधी करते समय करंट से राजगीर की मौत

Thu, 22 Jun 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मकान निर्माण के दौरान सरिया सीधी करते समय करंट लगने से एक राजगीर की मौत हो गई।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के जिगिनिया छत्रपाल निवासी पप्पू (35) राजगीर का काम करता है। पयागपुर के बेलवापदुम में मकान बना रहा था। बृहस्पतिवार को मकान में लगाने के लिए वह सरिया सीधी कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान सरिया बिजली के तार से छू गई। करंट लगने से वह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष श्याम देव चौधरी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें