मटेरा थाना क्षेत्र का मामला
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में उसके घर में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरनपुरवा निवासी रामावती (42) का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में उसके घर में फंदे से लटकता मिला। रामावती पति रामाश्रय के साथ मायके में ही रहती थी। परिजनों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने मामले की जांच की है। ग्रामीण मृतका को मनोरोगी बता रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि जांच व पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद