शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत तिगड़ा के मजरा बढ़ईपुरवा निवासी शांति देवी (20) का शव मंगलवार की दोपहर संदिग्ध हालात में उनके घर में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना खैरीघाट पुलिस को दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर जांच की। मृतका के मायके पक्ष के लोगोंं ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि शांति देवी का विवाह एक साल पहले ही बढ़ईपुरवा निवासी दुर्गेश विश्वकर्मा के साथ हुआ था। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। हर पहलू को खंगाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।