फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 24 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरदी के सधुआपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। क्षेत्र निवासी सुमेर ने अपनी बेटी कामिनी (20) का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व स्थानीय निवासी पूरन के साथ किया था। शुक्रवार को कामिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरदी आलोक सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें