फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sat, 24 Aug 2024 04:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/महसी। थाना क्षेत्र हरदी के बरझलल्ला निवासी पूजा (19) की संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पूजा के पिता तिलकराम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी एक साल पहले बरझल्ला निवासी प्रमोद से की थी। बृहस्पतिवार को उसके ससुर ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि बेटी की तबीयत खराब होने से उपचार के दौरान मौत हो गई है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। कोई संतान नहीं थी। वह लोग पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं।

मौत की सूचना मिलने पर बेटी की ससुराल पहुंचे। मौत से परिजनों में कोहराम है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा का कहना है कि परिजनों ने बीमारी से मौत होने की वजह बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह पता चलेगी। मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें