फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 1.68 करोड़ से होगा मरीमाता मंदिर का सुंदरीकरण

Tue, 30 Jul 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के सामने स्थित स्थित घाट पर बनेगा मूर्ति विसर्जन स्थल
विज्ञापन

बहराइच। शहर के प्रसिद्ध मरीमाता मंदिर का सुंदरीकरण व सरयू घाट पर अब नए मूर्ति विसर्जन स्थल का निर्माण कराने की कार्ययोजना पालिका प्रशासन ने बनाई है। इस पर एक करोड़ 68 लाख का खर्च आएगा। शासन द्वारा कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए धनराशि का आवंटन भी कर दिया गया है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पालिका प्रशासन कार्य को अमलीजामा पहनाना शुरू कर देगा।
शहर के झिंगहाघाट स्थित सरयू के तट पर प्रशासन की ओर से मूर्ति विसर्जन स्थल स्थापित कराया गया है। यहां दशकों से भगवान गणेश जी और और माता दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन होता आ रहा है। हालांकि यहां पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रत्येक वर्ष अस्थाई व्यवस्था ही बनाई जाती रही है। प्रत्येक वर्ष दुर्गा अष्टमी व गणेश चतुर्दशी के मौके पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से घाट की साफ-सफाई कर व्यवस्था को दुरुस्त कराने का कार्य किया जाता है। विसर्जन स्थल स्थित भूमि को समतल कराने के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में प्रत्येक वर्ष पालिका प्रशासन को लाखों का खर्च उठाना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं को मूर्ति विसर्जन के दौरान खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभी हाल ही में वंदन योजना के तहत गोलवाघाट स्थित मरीमाता मंदिर का सुंदरीकरण व मंदिर के सामने मूर्ति विसर्जन स्थल का पक्का निर्माण कराने की कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन द्वारा पालिका प्रशासन की कार्ययोजना को हरी झंडी देते हुए एक करोड़ 68 लाख का धन आवंटित करा दिया है। नगर पालिका प्रशासन की मानें तो शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


मंदिर व विसर्जन स्थल पर बनाई गई व्यवस्था
गोलवाघाट स्थित शहर के प्रसिद्ध मरीमाता मंदिर के पास बने घाट की साफ-सफाई कराकर सीढि़यों का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर के सामने बने सरयूघाट के दोनों तरफ सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए टिनशेड का निर्माण कराकर पक्का विसर्जन स्थल पर बेहतर प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। पेयजल के लिए वाटर कूलर व शौचालय आदि को भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन



जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
शासन की ओर से मरीमाता मंदिर के सुंदरीकरण व मंदिर स्थित सरयू के तट पर पक्का मूर्ति विसर्जन स्थल के निर्माण की स्वीकृत मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बरसात के बाद सरयू के तट की साफ-सफाई से कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -प्रमिता सिंह, ईओ सदर नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें