फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बंदरों के आतंक से परेशान आम बागवान

Sun, 28 May 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज क्षेत्र में बंदरों के आतंक से आम की बागवानी करने वाले परेशान हैं। बंदर घरों में रखे सामान के साथ ही आम की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों को बचाने के लिए बागबानों ने नया तरीका खोजा है ओर बाग में लंगूरों के कटआउट लगा दिए हैं।
विज्ञापन


आम बागबान आसिफ अंसारी, सलीम अहमद, वकील अहमद ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि लाखों रुपए खर्च कर आम के बाग का ठेका लिया गया है और मुनाफे के लिए वे दिनरात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन बंदर आम के फलों को खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं।
इस संबंध में वन विभाग से शिकायत करने पर भी अभी कोई राहत नहीं मिली है। लंगूरों से बंदरों को डरवाने की कोशिश की जा रही है। अधिकतर बागबानों ने बागों में लंगूरों के कटआउट लगा दिए हैं जिससे कुछ हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें