फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अभियान चलाकर महिलाओं को किया जागरूक

Fri, 10 Mar 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को सिरसिया के मोतीपुर कला, बनकटवा व इकौना देहात में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया गया। सिरसिया थाना क्षेत्र के मोतीपुर कला रानियापुर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में जानकारी दिया।
विज्ञापन

महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया। इकौना देहात में आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी विनीता देवी ने मौजूद महिलाओं व युवतियों को हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस कंट्रोल 112 आदि के बारे में जानकारी देते हुए इसे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा की गारंटी बताया। वहीं सिरसिया के बनकटवा में महिला आरक्षी सोनी देवी ने कहा कि आप लोगों को यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने जाने पर कोई अनजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। फोन करने वाली महिलाओं व बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न कानूनों, साइबर अपराध की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें