बहराइच। जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को बलहा विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार वर्मा व विशिष्ठ अतिथि बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव रहे। कार्यशाला में शुद्ध जल की महत्ता और जल जांच की जानकारी दी गई। इस दौरान एक जागरूकता वाहन भी रवाना किया गया।
जल जीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए ब्लाॅक प्रमुख विजय वर्मा ने कहा की लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए घर में लगे नल के पानी की जांच जरूर करवानी चाहिए। कार्यशाला में मौजूद महिलाओं को जल जांच की जानकारी दी गई।
इस दौरान एडीओ पंचायत गुलामुद्दीन जिलानी, सचिव मनसाराम, मास्टर ट्रेनर आशीष कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार बाजपेयी व कोआर्डिनेटर त्रिलोकी नाथ तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। अंत में ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता वाहन को रवाना किया।