फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पागल कुत्ते ने 15 लोगों को किया जख्मी

Sat, 29 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के सरसठ बिटौरा गांव में पागल कुत्ते के डर से लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पागल कुत्ता तीन बच्चों समेत कुल 15 लोगों पर हमला करके जख्मी कर चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम पंचायत के मजरा लोधनपुरवा में इसी पागल कुत्ते ने पांच वर्षीय बालक रामसिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव निवासी बल्ली वर्मा, लल्लतू पाल व ओमप्रकाश ने बताया कि कुत्ते ने कुछ माह पूर्व सर्प के मृत शरीर को खा लिया था।
उसके बाद से इसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। वह लगातार लोगों पर हमला करने लगता है। पागल कुत्ता अब तक सात वर्षीय पुत्तन, आठ वर्षीय विवेक, नौ वर्षीय जाहिद समेत 15 लोगों को शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्ते से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें