फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम कल

Thu, 26 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद के तहत विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे ने बताया कि आयुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर डीएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होगा। जनसुनवाई डीएम कार्यालय में दोपहर 12 से दो बजे तक चलेगी। इसके लिए सचिव, कृषि उत्पादन मंडी समिति बहराइच को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, जिला प्रोबेशन अधिकारी और महिला थाना प्रभारी को नोडल अधिकारी का सहायक बनाया गया है। कार्यक्रम में महिलाएं अपनी समस्याएं रख सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें