फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 18 रुपये सस्ता हुआ लखनऊ का सफर

Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। परिवहन निगम ने राजधानी सेवा की बसों का किराया साधारण बसों के समान करने का निर्णय लिया है। मामले में निगम मुख्यालय के प्रधान कार्मिक संचालन ने बीते सोमवार को आरएम व एआरएम को पत्र जारी कर निर्देश दिया है। पहले राजधानी बसों से लखनऊ तक सफर करने पर किराया 210 रूपए देना पड़ता था। लेकिन अब नए निर्देश के बाद अब यही किराया घटकर 192 रूपए हो गया है। ऐसे में यात्रियों को करीब 18 रुपये कम किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन


राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा रोडवेज की बसों बीत फरवरी में 25 पैसे प्रति किलोमीटर प्रतियात्री किराए की बढ़ोत्तरी कर यात्रियों को बड़ा झटका दिया था। फरवरी में किराया बढ़ने के बाद से साधारण बसों से लखनऊ तक यात्रा करने वाले यात्रियों को 159 रूपए से बढ़कर किराया 192 रूपए तक कर दिया गया था। जबकि राजधानी सेवा की बसों का किराया 210 रूपए था।
किराया वृद्धि के बाद जिले के लोगों में काफी गुस्सा था। सभी निगम प्रशासन के निर्णय को जनता विरोधी बता रहे थे। बता दें कि साधारण बसों के किराए के सापेक्ष राजधानी की बसों का किराया दस फीसदी अधिक था। लेकिन अब निगम प्रशासन द्वारा बीते 18 अक्तूबर को निदेशक मंडल की 246 वीं बैठक में सिर्फ राजधानी सेवा की बसों में दस फीसदी छूट देकर यात्रियों को मामूली राहत पंहुचाई है।
विज्ञापन

मामले में परिवहन निगम मुख्यालय प्रधान प्रबंधक कार्मिक मनोज कुमार ने 30 अक्तूबर को पत्र जारी कर आरएम व एआरएम को राजधानी बसों के कराए में दस फीसदी कम कर साधारण बसों के किराए के बराबर यात्रियों से धनराशि लेने के निर्देश दिए है। निगम प्रशासन के निर्देश पर अब लखनऊ तक राजधानी की बसों से यात्रा करने पर प्रति यात्री को 210 रूपए के स्थान पर साधरण बसों के किराए की भांति 192 रूपए का भुगतान करना होगा।
मंगलवार से प्रभावी हो गया है किराया
प्रधान प्रबंधक कार्मिक द्वारा जारी किए पत्र के सापेक्ष अब राजधानी बसों का किराया दस फीसदी घटाकर साधारण बसों के किराया मंगलवार से प्रभावी हो गया है। राजधानी बसों के परिचालकों को यात्रियों से साधारण बसों का किराया लेने के निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन

प्रेम कुमार, एआरएम बहराइच रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें