फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: होली पर जमकर बरसा रंग, खूब उड़ाया अबीर गुलाल

Wed, 27 Mar 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रंगों का पर्व होली का उत्साह सोमवार को जिले भर में लोगों के सिर चढ़कर बोला। शहर से लेकर गांव तक होरियारों ने खूब धमाल मचाया। खासकर युवा फागुन की मस्ती में डूबे रहे। सुबह से शाम तक रंग व अबीर-गुलाल बरसाकर होली का आनंद लिया। हर कोई लाल, नीला, पीला, हरा, गुलाबी ही नजर आया। इसके बाद शाम को लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर गले मिल होली की बधाई दी।
विज्ञापन




हवा में उड़ता गुलाल, रंगों की फुहार और डीजे पर रंग बरसे भीगे चुनर वाली जैसे गीतों पर धमाल के बीच गली-मोहल्लों में लोगों ने जमकर होली खेली। सोमवार की भोर होते ही शहर के घंटाघर चौक, छावनी चौराहा, अस्पताल चौराहा, पानी टंकी चौराहा सहित शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर होलियारों की टोलियां सड़क पर उतर आईं। लोग एक-दूसरे पर रंग बरसाते रहे और डीजे की धुन पर नाचते रहे। दूसरी तरफ केंद्रीय होली समिति की ओर से नामित प्रभारी व मोबाइल टीम रंगोत्सव पर नजर गड़ाए रही। इसके साथ ही महसी, कैसरगंज, खैरीघाट, पयागपुर, विशेश्वरगंज, नानपारा, रुपईडीहा, मटेरा, मिहींपुरवा, जरवलरोड आदि इलाकों में रंगों में लोग सराबोर नजर आए।




होली मिलन समारोह का आयोजन
बाबागंज/नवाबगंज। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट कैलाश चंद रगोला के नेतृत्व में रंगोत्सव पर्व मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। ग्राम पंचायत चौगोई विलासपुर में समाजसेवी धीरेन्द्र कुमार शर्मा के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय व विशिष्ट अतिथि अब्दुल्लागंज रेंज के डिप्टी रेंजर शंभूनाथ यादव, रहे। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर भाई चारे का संदेश दिया। वहीं बेलवा भारी, ढोडे़ गांव, अवधुत गांव चौराहा, धोबाही, नवाबगंज, धन्नीगांव, मंसूख गांव, बीजे गांव, हरिहरपुर, उमरिया, नंदागांव, चौगड़वा, बसऊ गांव, अवधूत गांव, रामनगर सेमरा आदि गांवों में छावनी चौराहा, चौक घंटाघर, हज्जिन मस्जिद चौराहा, बस अड्डा, बक्शी गांव आदि गांवों में लोगों ने जमकर होली खेली।
विज्ञापन




अपने-अपने अंदाज में खेली होली
बौंडी/हुजूरपुर/रिसिया। बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार, रामगढ़ी, जिहुरी माफी, डोकरी, बौंडी कस्बा सहित विभिन्न गांवों में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। हुजूरपुर क्षेत्र में आम व खास ने अपने-अपने तरीक़े से होली मनाई। बैंड बाजे के साथ लोग दिन भर नाचते रहे। विधायक सुभाष त्रिपाठी भी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते नजर आए। रिसिया नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें