फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लोकपाल का आदेश बरकरार, अपीलीय अथाॅरिटी ने खारिज की अपील

Wed, 09 Aug 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर विकासखंड में मिली वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने जांच की थी। इस दौरान 83 हजार का अपव्यय मिलने पर प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से समानुपात में रिकवरी का आदेश दिया था। इसको सभी ने लोकपाल अपीलीय अथॉरिटी में चैलेंज किया था जिसे अथॉरिटी रद्द करते हुए लोकपाल के आदेश को बहाल रखा है।
विज्ञापन

पयागपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पड़री में मनरेगा योजना के तहत खोदे गए तालाब में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली थी। मनरेगा लोकपाल उमेश तिवारी ने स्थलीय निरीक्षण किया था। जांच में मनरेगा के तहत किए गए 411 दिनों के कार्यदिवस के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं मिला था।
लोकपाल ने इसे 83, 844 रुपए का अपव्यय करार देते हुए हुए इसे समानुपात में ग्राम प्रधान मुनीजर, सचिव यशवन्त सिंह व तत्कालीन तकनीकि सहायक गोपाल शरण जायसवाल से रिकवरी का आदेश दिया था। आदेश के बाद तीनों ने इसे लोकपाल अपीलीय अथॉरिटी में चैलेंज किया था। जिसे जांच के बाद अध्यक्ष लोकपाल अपीलीय अथॉरिटी विभा तिवारी ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें