फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्तौरा, पयागपुर और महसी में अधिकतर वार्ड आरक्षित

Wed, 09 Sep 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण की सूची बुधवार को लंबे इंतजार के बाद जारी कर दी गई।
विज्ञापन


हालांकि चित्तौरा, पयागपुर और महसी क्षेत्र के अधिकांश वार्डों को आरक्षित कर दिया गया है। इसके चलते चक्रानुक्रम आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

बहराइच के 14 विकासखंडों में जिला पंचायत सदस्य पद के 64, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1608 और 14 ब्लॉक प्रमुखों के पदों पर प्रथम चरण में चुनाव होना है। इसके लिए वार्डवार आरक्षण तैयार करने में माह भर से जिला पंचायत राज कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए थे।

अंतिम तिथि आठ सितंबर बीत गई। इसके बाद नौ सितंबर की सुबह आरक्षण सूची का प्रकाशन किया गया। हालांकि, सूची प्रकाशन में तिथि का उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें