फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: धूप-छांव के साथ हुई हल्की बारिश

Fri, 04 Jul 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में दोपहर में हुई बारिश के दौरान गुजरते लोग। -
विज्ञापन
बहराइच। मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को मिलाजुला रहा। दोपहर को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। जबकि अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप निकली। इस बदले मौसम के कारण बढ़े उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर करीब 11 बजे शहर के कुछ हिस्से में बिना बादल के ही बरसात हुई। करीब 15 से 20 मिनट हुई बारिश के कारण मौसम तो ठंडा हो गया, लेकिन उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप रही। इसके कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम के कारण किसानों को अच्छा खासा फायदा हुआ है। पूरे जिले में धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें