फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खाद की सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Wed, 19 Jul 2023 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसानों की शिकायत पर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में छापा मारा। उर्रा, गंगापुर, अमृतपुर, हरखापुर, परसापुर, नैनिहा आदि क्षेत्रों की दुकानों की जांच की। सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया। आठ दुकानों से खाद के नमूने लेकर जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय की टीम को देखकर गंगापुर स्थित गौतम खाद भंडार, सनोज खाद भंडार, चंदेश्वर खाद भंडार, मौर्या खाद भंडार व अमृतपुर स्थित आदर्श खाद भंडार के संचालक शटर गिराकर भाग गए। जिस पर पांचों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। नीरज धनगर खाद भंडार हरखापुर व राजकिशोर खाद भंडार परसापुर के वहां बिक्री रजिस्टर व पॉश मशीन में खाद बिक्री सही नहीं पाई गई। इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
दिनेश खाद भंडार उर्रा, रामनिवास गुप्ता खाद भंडार उर्रा, रामनरेश खाद भंडार उर्रा व राहुल मिश्रा खाद भंडार हरखापुर के वहां खाद का रखरखाव व रजिस्टर सही नहीं मिला। जिस पर चारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। इस दौरान आठ दुकानों से खाद के नमूने भी संकलित किए गए।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि सभी दुकानदारों का ई-पॉश मशीन से खाद ब्रिकी का निर्देश हैं। ऐसे में जो दुकानदार लापरवाही करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। दुकान छोड़कर भागने वालों ने अगर सात दिन में जवाब नहीं दिया तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें