फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मड़हे से बछिया को उठा ले गया तेंदुआ

Tue, 11 Jul 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा है। सोमवार देर रात मड़हे में बंधी एक बछिया को तेंदुआ उठा ले गया। घर से थोड़ी दूर क्षत-विक्षत अवस्था में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

निशानगाड़ा रेंज के ग्राम पंचायत कारीकोट गांव निवासी धीरेंद्र सिंह की बछिया सोमवार की रात मड़हे में बंधी थी। देर रात तेंदुआ उसे दबोचकर ले जाने लगा। बछिया के चिल्लाने पर लोग उठे और तेंदुए को देखकर हांका लगाना शुरू कर दिया। घर से 50 मीटर दूर क्षत-विक्षत की अवस्था में बछिया के शव को छोड़कर तेंदुआ जंगल में चला गया।
मंगलवार को सुबह वनकर्मी ने पगचिह्न को देखकर तेंदुए की पुष्टि की। उन्होंने बताया की घटना की जानकारी रेंज कार्यलय को दी गई है। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें