कतर्नियाघाट में आनंदनगर -धनियाबेली मार्ग पर दिखा तेंदुआ। - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कतर्नियाघाट क्षेत्र में शनिवार सुबह जंगल की पगडंडी पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। आनंदनगर से अपने घर धनियाबेली जा रहे सचिन ने सुरक्षित दूरी से उसकी तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली। कुछ देर बाद वह वहां से आगे बढ़ गए। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने लोगों से जंगल के रास्तों पर अकेले आवागमन करने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।