फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए ने मासूम पर मारा झपट्टा, गंभीर

Sat, 05 Sep 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
घायल शुभम।  स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज की ग्राम पंचायत मटेही के पचासा गांव निवासी सरवन का पुत्र शुभम (5) शनिवार रात को घर के कमरे से आंगन में निकल रहा था। उसी दौरान चारदीवारी पर पहले से बैठे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण दौड़े। लोगों को आता देख तेंदुआ बच्चे को छोड़ कर जंगल की ओर भाग निकला। परिजनों ने घायल शुभम को तत्काल पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया। उसके चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेंजर शिव कुमार ने वन रक्षक अब्दुल सलाम को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें