फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शेखनपुरवा में तेंदुए ने बछिया को बनाया निवाला

Sun, 13 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। खैरीघाट क्षेत्र के शेखनपुरवा गांव में शुक्रवार रात तेंदुए ने छप्पर के नीचे बंधी बछिया पर हमला कर उसे मार डाला। गांव निवासी शिवशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि तेंदुआ बछिया को करीब 10 मीटर दूर घसीट ले गया और उसका पिछला हिस्सा खाने लगा। परिवार के लोगों की नींद खुलने पर शोर मचाया गया, लेकिन तब तक बछिया की मौत हो चुकी थी। सुबह सूचना पर वन दरोगा बृजेश कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ने के खेत के पास पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें