कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेन्ज अन्तर्गत नौबना जंगल के किनारे बसे धर्मपुर गांव में रविवार दोपहर खूंखार जंगली जीव के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद ग्रामीणों की मांग पर देर रात वन विभाग द्वारा पिजड़ा लगाया गया था।
वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तड़के सुबह लगभग तीन बजे एक व्यस्क तेंदुआ पिंजरे में बधी बकरी के शिकार के चक्कर में पिंजरे में कैद हो गया । वन विभाग की टीम पिछले में कैद तेंदुए को रेंज कार्यालय ले गई।
घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी हीरालाल कनौजिया, मूर्तिहा कोतवाल अमितेंद्र सिंह, ककरहा वन रेंज के वन दरोगा अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित वन टीम घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हीरालाल कनौजिया सहित पुलिस टीम व वन विभाग की टीम दलबल के साथ देर रात तक गांव में कैंप करती रही। वन विभाग के स्पेशल टाइगर प्रोडक्शन फोर्स के साथ ककरहाट क्षेत्र अधिकारी डीपी कनौजिया भी गांव पहुंचे। घटना स्थल तथा ग्रामीणों द्वारा बताए गए जंगली जीव के मोमेंट के क्षेत्र के आधार पर गांव के बाहर खेत में वन विभाग द्वारा पिंजरा लगवाया गया था।