फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो दिन बाद भी पिंजरे के पास नहीं पहुंचा तेंदुआ, दहशत बरकरार

विज्ञापन
 ​शिवपुर के पुजारीपुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया जा रहा पिंजरा।
विज्ञापन
खैरीघाट। शिवपुर ब्लॉक के जूड़ा ग्राम पंचायत स्थित पुजारी पुरवा में तेंदुए की दहशत बरकरार है। तीन वर्षीय लाडो पर हमले के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजरा लगाया है। उसमें बकरी बांधी गई है, लेकिन दो दिन बाद भी तेंदुआ पिंजरे के पास नहीं पहुंचा। रविवार रात तेंदुए ने लाडो को जबड़े में दबोच लिया था। ग्रामीणों के हांका लगाने पर उसने बच्ची को छोड़ दिया। इसके अगले दिन भी तेंदुआ गांव में पहुंचा, लेकिन पिंजरे की ओर नहीं गया। वन दरोगा बृजेश वर्मा ने बताया कि गश्त और निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें