फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: आधी रात अलग-अलग घरों में घुसा तेंदुआ, दो घंटे में चार बच्चों पर हमला कर किया घायल; गांव में दहशत

Sat, 14 Nov 2026 05:20 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में तेंदुए द्वारा बच्चों पर किए गए हमलों ने क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वन विभाग द्वारा गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घायल बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में वन प्रभाग की चकिया रेंज के उचवा बालापुर गांव में शुक्रवार रात तेंदुए ने अलग-अलग घरों में घुसकर चार बच्चों पर हमला किया। इससे वह लहूलुहान हो गए। घटना में दो बच्चियां और दो बच्चे घायल हुए हैं। सभी अपने परिवारीजनों के साथ घरों में सो रहे थे। 

विज्ञापन


बच्चों की चीख-पुकार सुनकर जागे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को खदेड़ा। घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चार वर्षीय बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

घायलों में ये बच्चे हैं शामिल

उचवा बालापुर गांव निवासी अच्छन के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 1 से 3 बजे के बीच जब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी गांव में घुसे तेंदुए ने अलग-अलग घरों में बच्चों पर हमला किया। घायलों में अच्छन का पुत्र शमसुद्दीन (4 वर्ष), इसरार पुत्र नूर आलम (7 वर्ष), लल्लन की पुत्री लक्ष्मी (10 वर्ष) और आशिक की पुत्री शीबा (6 वर्ष) शामिल हैं। 

अचानक हुए इन हमलों से घरों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। शुरुआत में ग्रामीणों को हमलावर वन्यजीव के लकड़बग्घा होने की आशंका थी, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के बाद इसे तेंदुए का हमला बताया। 

वन विभाग की टीम क्षेत्र में कर रही गश्त

प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा ने बताया कि आशंका है कि अल्पवयस्क तेंदुआ अपनी मां से बिछड़कर जंगल से गांव की ओर आ गया था। इसके बाद मां की तलाश में घरों में घुसे तेंदुए ने सो रहे बच्चों पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। ग्रामीणों को रात में बच्चों को अकेला न छोड़ने तथा सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें