फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चकमा दे रही तेंदुआ, दहशत बरकरार

Thu, 02 Nov 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। खैरीघाट क्षेत्र में 27 दिनों से दो शावकों के साथ सक्रिय मादा तेंदुए को पकड़ने में अभी तक वन विभाग को सफलता नहीं मिल सकी है। बुधवार को टीम हथिनी के साथ क्षेत्र में कांबिंग करती रही। तेंदुए के लगातार ठिकाना बदलने से ग्रामीण दहशत में हैं। किसानों के खेतों में न जाने से फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन


बीते एक माह से क्षेत्र में तेंदुए की दहशत है। इसके हमले में जहां तीन मौत हो चुकी है वहीं 6 से अधिक लोग घायल हो गए है। दहशत ऐसी है कि किसानों ने खेत जाना बंद कर दिया है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। तेंदुआ लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है।
रेंजर नानपारा रेंज हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए 11 पिंजरे लगाए गए है। 40 कैमरे, 3 ड्रोन कैमरा, थर्मल ड्रोन कैमरा से रात में निगरानी की जाती है। कतर्नियाघाट से चंपाकली हथिनी को भी दोबारा लाया गया है। वन कर्मी लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं। वह जंगलों व गन्ने के खेतों में नहीं जाने को कह रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र मे गन्ने की फसल ज्यादा होने के कारण तेंदुए की तलाश करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग सतर्कता बरतें। जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

- संजय शर्मा, डीएफओ वन प्रभाग बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें