फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिंजरा लगाने के एक घंटे बाद ही पकड़ा गया तेंदुआ

विज्ञापन
चहलवा गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
बिछिया। कई दिनों से मवेशियों का शिकार कर रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बुधवार को चहलवा गांव में पिंजरा लगाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग ने तेंदुए की आवाजाही वाले स्थान की सटीक जानकारी जुटाई और साजित के खेत में शाम करीब 5:30 बजे पिंजरा लगाया। इसमें बकरी को चारे के रूप में बांधा गया था। वन विभाग की रणनीति कामयाब रही और करीब एक घंटे बाद 6:30 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही गांव में हलचल मच गई। लगातार मवेशियों के शिकार से परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सूचना पर कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़, डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय, वन रक्षक कौशल किशोर सिंह समेत टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेंज कार्यालय ले जाया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें