बिछिया। निशानगाड़ा रेंज में शनिवार शाम साढ़े सात बजे ग्राम नवीन पुरवा मटेही निवासी रामाशंकर (38) पर अचानक तेंदुए ने हमला बोल दिया। वह साइकिल से रानाफार्म से अपने घर नवीनपुरवा जा रहे थे। गश्त कर रहे गजमित्र जयनारायन, मंगली, पूरन व बाघमित्र शशिकांत ने वन विभाग को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। वन रक्षक कौशल किशोर ने उन्हें पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया। रामाशंकर के पैर में खरोंच के निशान हैं। रेंजर सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग की टीम अलर्ट पर है।