बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के ग्राम सभा नौबना निवासी जगदीश (50) गुरुवार की दोपहर खेत में अपने मवेशियों के लिए हरा चारा काटने गए थे। चारा काटते समय ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
तेंदुए के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं दूसरी घटना देर शाम की है रेंज अधिकारी ककरहा ने बताया कि पुन: दूसरी जगह तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। जिसे सीएचसी मोतीपुर उपचार हेतु लाया जा रहा है। (संवाद)