फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नहर में रिसाव से चार बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

Thu, 04 Jan 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। तेजवापुर क्षेत्र के ग्राम खैरा बाजार के पास इंदिरा नहर में रिसाव से खेतों में पानी भर गया। इससे चार बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रिसाव नहीं रोका। किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है। गांव के जगदीश जायसवाल ने बताया कि इमामगंज शाखा से निकली नहर में बीते दिनों पानी छोड़ा गया था। रिसाव होने के चलते पानी खेतों में भर गया। इससे कई बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। उधर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता हिमगिरि यादव ने बताया कि मौके पर जेई व मेट को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें