फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: व्यापारियों की समस्याओं को जाना, जल्द निराकरण का भरोसा

Thu, 11 Jul 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा क्षेत्र में भ्रमण करते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
बहराइच। उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों ने व्यापारी समस्याओं को जानने के उद्देश्य से क्षेत्र का भ्रमण शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में बुधवार को संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कुलभूषण व महामंत्री बृजमोहन मातनहेलिया ने मिहींपुरवा और रूपईडीहा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारी ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष कुलभूषण ने बताया कि भ्रमण के दौरान व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उनकी समस्याओं का संकलन करने के बाद इसके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। प्रयास का परिणाम सार्थक नहीं निकला तो व्यापारी संगठन आंदोलन करने को विवश होगा। इस दौरान क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ-साथ अन्य तमाम से लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें