मटेरा (बहराइच)। विकासखंड शिवपुर के मजरा सरैया में कई दिनों से खसरा फैला है। खसरे से पीड़ित एक किशोर की मंगलवार को मौत हो गई। कई अन्य की हालत गंभीर है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के क्षेत्र में न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। सरैया में बीते एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। खसरे से पीड़ित राहुल (16) की मंगलवार को सुबह पांच बजे मौत हो गई। इस गांव की शिवानी (7), कमली (4) समेत कई अन्य लोग खसरे की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना को सूचना दी गई थी। इसके बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव में नहीं पहुंची है। जिससे खसरा पीड़ितों को चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल पा रही है।