फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मालिक पर आठ लाख हड़पने का आरोप, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सदर कोतवाली में एक ईंट भट्ठा मालिक पर आठ लाख रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दो लाख ईंटों के लिए आठ लाख रुपये जमा किया गया था। दो वर्ष बीतने के बाद भी भट्ठा मालिक द्वारा एक पैसा वापस नहीं किया गया। पीड़ित का कहना है कि विवाद बढ़ने पर दरगाह थाने में सुलहनामा भी हुआ था, लेकिन समय बीतने के बाद भी उसे एक पैसा प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महोलीपुरा निवासी नौशाद ने कोतवाली में एजाउल्ला उर्फ अज्जू निवासी काजीपुरा के खिलाफ शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया था कि उसने ईंटा हेतु आठ लाख रुपये जमा कराया था। कहा था कि सीजन खत्म होते ही हिसाब-किताब पूरा कर लिया जाएगा। उसने एक-एक लाख रुपये करके आठ लाख रुपये अज्जू को दे दिया।
उन्होंने बतौर जमौती दो लाख ईंटों के लिए यह पैसा जमा किया था। समय के मुताबिक कार्य न होने पर उसने अज्जू से पैसा वापस करने को कहा। लेकिन वह हीलाहवाली करने लगा। इस दौरान उसने दरगाह शरीफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस कर्मियों ने दूसरा पक्ष बुलाकर समझौता कराते हुए सुलहनामा करा दिया। लेकिन सुलहनामे में दर्ज समय बीतने के बाद भी उसने एक रुपये नहीं दिए। इसके बाद आजिज आकर नौशाद ने एजाउल्ला उर्फ अज्जू के खिलाफ थाने में प्रार्थनापत्र दिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें