बाबागंज। रुपईडीहा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी बीते 25 मई को अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद से पिता उसकी तलाश में भटक रहा था। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को भी एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। इस मामले में करीब डेढ़ माह बाद पुलिस ने नामजद आरोपी नियाज अंसारी व एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु की है।
युवक पर धारदार हथियार से हमला
खैरीघाट। हरदी थाना क्षेत्र के बहिरापुर निवासी सुभाष (30) ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह शनिवार को खेत की रखवाली करने गया था। इस दौरान कुछ लोग चोरी से खेत के किनारे लगे पेड़ों को काट रहे थे। जब उन्हें पेड़ काटने से रोका गया तो उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।