स्टेडियम में फुटबॉल के अभ्यास मैच में गोल का प्रयास करते खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को फुटबॉल के अभ्यास मैच में खेलो इंडिया ने स्टेडियम की टीम को 2-1 से हराया। उप क्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच की शुरुआत की। मैच में रेफरी की भूमिका राकेश पासवान व विनोद कुमार ने निभाई। मैच के दौरान हसमुख, दिव्यांश, आदी, शशांक, अली, कृपा, आशुतोष, मयंक, स्वयं, अनमोल, प्रतीक, अपूर्व व अथर्व आदि मौजूद रहे।