फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: रूपईडीहा में सवा तीन करोड़ की लागत से बनेगा कल्याण मंडप

Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नवसृजित नगर पंचायत रूपईडीहा में शासन की ओर से कल्याण मंडप बनाने का निर्णय लिया गया है। कल्याण मंडप के निर्माण में करीब सवा तीन करोड़ की धनराशि का खर्च आएगा। शासन की ओर से 1.62 लाख से अधिक की धनराशि भी भेज दी गई है। प्रशासन की ओर से कल्याण मंडप के निर्माण को लेकर नगर पंचायत के पचपकरी वार्ड में भूमि को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नवसृजित रूपईडीहा नगर पंचायत के लोगों के लिए कल्याण मंडप का निर्माण कराने की कार्ययोजना बनाई गई है। नगर पंचायत रूपईडीहा प्रशासन की ओर से कवायद भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से कल्याण मंडप के निर्माण कार्य के लिए नगर पंचायत के पचपकरी वार्ड में एक हजार 15सौ वर्ग मीटर की भूमि को चिन्हित कर भूमि अधिग्रहण के लिए शासन को पत्र भेज दिया है। शासन की ओर से कल्याण मंडप का नक्शा स्वीकृत होने के बाद भूमि को अधिग्रहित कर टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। कल्याण मंडप के निर्माण होने से नगर पंचायत की करीब बीस हजार से अधिक की आबादी को सस्ती दर पर मांगलिक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराने के लिए सीधे लाभ पंहुचेगा। कल्याण मंडप के निर्माण को लेकर शासन की ओर से एक करोड़ 62 लाख 50 हजार की धनराशि की प्रथम किश्त नवसृजित नगर पंचायत के खाते में भेज दी गई है।
नगर पंचायत में प्रस्तावित कल्याण मंडप में हवादार कमरे, हाल, आधुनिक शौचालय, शुद्ध पेयजल के साथ अन्य आधुनिक सुविधा होगी। कल्याण मंडप की देखरेख नगर पंचायत प्रशासन करेगा। सरकारी दर में नगर पंचायतवासी मांगलिक व अन्य सांस्कृतिक कार्यो के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें