फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इन्वेस्टर्स समिट आज, निवेश के लिए आए 47 प्रस्ताव

विज्ञापन
बहराइच के लेजर रिसार्ट में इंवेस्टर समिट की तैयारी का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर के रिसार्ट में शुक्रवार को आयोजित होने वाले एक दिवसीय इन्वेस्टर्स एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन में अधिक से अधिक निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। अब तक 1038.71 करोड़ के 47 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेश प्रस्तावों से प्रत्यक्ष रूप से लगभग 3500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

शिखर सम्मेलन में अब तक प्राप्त होने वाले प्रस्तावों की जानकारी देते हुए डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि वेयर हाउस एण्ड कोल्ड स्टोरेज हेतु मलानी एग्रो फूड्स प्रोडक्ट द्वारा 50 लाख, राइस मिल यूनिट हेतु श्याम सखा फूड एण्ड बेवरेज्स द्वारा 20 करोड़, देवीपाटन एग्रो द्वारा 13 करोड़, मेसर्स तौफीक एग्रो फूड्स द्वारा 4.21 करोड़, एआर बालाजी द्वारा 10 करोड़, गोयल इण्डस्ट्रीज व शिवम इण्डस्ट्रीज द्वारा 15-15 करोड़, जय भगवती राईस मिल, वर्मा ट्रेडर्स व श्रीराम ट्रेडर्स द्वारा 2-2 करोड़, श्री श्याम इण्डस्ट्रीज द्वारा 3 करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
इसी प्रकार फ्लोर मिल एण्ड दाल मिल यूनिट हेतु राधा मोहन दीपक फूड द्वारा 20 करोड़, आटा प्लान्ट हेतु कृष्ण कुमार द्वारा 2 करोड़, प्रमोद कुमार सिंह द्वारा मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ सिमेन्ट बाउण्ड्री वॉल हेतु 2 करोड़ तथा गुड़ प्लान्ट हेतु 10 करोड़, श्रीश्याम जी फ्लाई ऐश ब्रिक उद्योग द्वारा 5 करोड़, टीएमटी रिंग यूनिट हेतु 4 करोड़, कैटल फीड यूनिट तथा सभी प्रकार सीड्स निर्माण यूनिट हेतु 5-05 करोड़, श्री निशा इंटरप्राइजेज द्वारा 1 करोड़, केन क्रशिंग यूनिट हेतु पारले बिस्क्टि द्वारा 15 करोड़, मस्टर्ड साल्वेन्ट एड राइस ब्राण्ड रिफाइनरी प्लान्ट हेतु अरोहुल इण्टरप्राइजेज द्वारा 50 करोड़, आक्सीजन गैस रिफ्यूलिंग प्लान्ट हेतु कन्हैया इण्डस्ट्रीज द्वारा3.5 करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

सम्मेलन कर तैयारियों का जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने जायजा लेते हुए मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को चाक-चौबन्द व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, पीओ डूडा संजय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें