बहराइच। उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने बताया कि वर्ष 2026-27 अन्तर्गत एक जनपद-एक उत्पाद योजना के लिए चयनित उत्पाद गेहूं के डंठल से निर्मित कलाकृति के प्रशिक्षण के लिए आवेदन-पत्रों प्राप्त हुए हैं। आवेदकों को शनिवार को सुबह 11ः00 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, बहराइच में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ समय पर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।