फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आज से तीन माह के लिए बंद रहेगी इंटरसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रेलवे द्वारा बहराइच से गोंडा होते हुए वाराणसी तक इंटरसिटी ट्रेन का संचालन आज से आगामी 28 फरवरी तक बंद रहेगा। रेलवे द्वारा ट्रेन का संचालन निरस्त करने का मुख्य कारण तराई में सुबह व शाम पड़ने वाला घरा कोहरा बताया जा रहा है। ट्रेन का संचालन निरस्त होने से गोंडा, अयोध्या व वाराणसी जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यात्रियों की मांग व जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार दबाव बनाए जाने के बाद रेलवे ने बीते 22 अगस्त से इंटरसिटी का संचालन किया गया था। संचालन के कुछ दिनों बाद ही गोंडा यार्ड में हो रहे कार्य के कारण ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। बीते 17 नवंबर से ट्रेन का संचालन पुन: शुरू किया गया। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली थी। इंटरसिटी ट्रेन से प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या व वाराणसी दर्शन के लिए रवाना होते हैं। अब एक बार फिर रेलवे की ओर से घने कोहरे के कारण ट्रेन का संचालन दो दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद करने की घोषणा कर दी गई है। जिससे यात्रियों में मायूसी है।
उठानी पड़ेंगी परेशानियां
बहराइच से वाराणसी के लिए सिर्फ दो बसें ही संचालित होती हैं। इसमें एसी जनरथ बस शाम 6.00 बजे व रोडवेज सामान्य सेवा की बस शाम 7.45 बजे रवाना होती है। इसके अलावा कोई सीधी बस सेवा वाराणसी के लिए उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यात्रियों के लिए ट्रेन का संचालन पुन: शुरू होने तक वाराणसी का सफर काफी दुरूह साबित होगा।
विज्ञापन

28 फरवरी तक बंद रहेगा संचालन
तराई में अब ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह व शाम घना कोहरा भी पड़ने लगा है। आने वाले समय में कोहरा और बढ़ेगा। ऐसे में ट्रेन का संचालन करना काफी मुश्किल होगा। इसलिए रेलवे द्वारा ट्रेन का संचालन आगामी 28 फरवरी तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। -गौरव श्रीवास्तव, स्टेशन मास्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें