बहराइच। मुुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मुर्तिहा कोतवाली के ग्राम पंचायत गंगापुर निवासी करन (2) मंगलवार शाम घर के सामने खेल रहा था। गांव से गुजरी एक पिकअप ने करन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन के नीचे आने से मासूम करन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।