चित्तौरा। जौहरा गांव निवासी अमन (6) शुक्रवार सुबह घर के पास लगे नल पर हाथ-पैर धुल रहा था। उसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। अमन की चीख सुनकर उसकी मां व आसपास खड़े लोग उसकी ओर दौड़े। लोगों ने किसी प्रकार अमन को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके हाथ-पैर पर गंभीर जख्म हो गए। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जीरियाट्रिक वार्ड में अमन का इलाज किया जा रहा है।