फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेलते समय खुले नाले में गिरा मासूम, डूबकर मौत

Sat, 08 Apr 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के मिरयासी मोहल्ले में शुक्रवार की शाम खेलते समय एक मासूम खुले नाले में गिर गया। जब तक स्थानीय लोग उसे बाहर निकालते तब तक मासूम की डूबकर मौत हो गयी। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अाक्रोश जताया।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र के मिरयासी मोहल्ला निवासी अलाउद्दीन खान का बेटा मोहम्मद माज(2) शुक्रवार की शाम घर के पास खेल रहा था। वहीं रोजा इफ्तारी का समय होने के चलते घर की महिलाएं अपने-अपने काम में व्यस्त थी। इसी दौरान मोहम्मद माज खेलते- खेलते पास के खुले नाले में गिर गया। कुछ देर बाद परिजनों ने मासूम की तलाश शुरु की। कुछ देर बाद बच्चे का शव नाले में दिखाई दिया। मासूम के मौत की जानकारी होते ही घर में में कोहराम मच गया।

चाचा शहाबुद्दीन ने बताया कि घर के सभी लोग काम के लिए बाहर गए थे, वहीं महिलाएं घरेलू काम में व्यस्त थी। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। इस दौरान लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अाक्रोश जताया। लोगों ने बताया कि आए दिन नाले में छुट्टा जानवर गिरते हैं और उनकी मौत होती है। इस संबंध में कई बार पालिका के जिम्मेदारों से शिकायत की गयी है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके चलते मासूम की आज मौत हो गयी।
विज्ञापन


पहले भी गिरा था मासूम, लोगों ने बचाया था
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी नाले में एक बच्चा गिर गया था। लेकिन उस दौरान कुछ लोग मौजूद थे और उन्होंने डूब रहे बच्चे को बचा लिया था। हादसे के बाद भी पालिका प्रशासन से खुले नाले पर पत्थर रखवाने की बात कही गयी थी, लेकिन तब भी पालिका प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें