फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते टब में गिरा मासूम, मौत

Mon, 20 Jul 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। मोहल्ला अग्रवाल टोला में सोमवार दोपहर एक दो वर्षीय बालक खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिर गया।
विज्ञापन


डूबकर मासूम की जान चली गई। वह मां-पिता की इकलौती संतान था।

जरवल कस्बा के मोहल्ला अग्रवाल टोला निवासी फरीद सऊदीअरब में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं।

सोमवार दोपहर दो बजे के आसपास परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान फरीद का दो वर्षीय पुत्र अबू अलशीद खेलते हुए घर में चला गया।

हैंडपंप के पास खेलते-खेलत वह पानी से भरे टब में गिर गया, जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई।

काफी देर बाद परिवार के सदस्यों ने जब आसपास अबू अलशीद को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। टब में मासूम का उतराता शव देख घर में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें