फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में बने नल के गड्ढे में डूबा मासूम, मौत

Thu, 13 Apr 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मासूम खेलते-खेलते घर में नल के पानी के लिए बनाए गए सोख्ता गड्ढे में गिर गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते मासूम की डूबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के चमारनपुरवा निवासी प्रियांशु (3) बृहस्पतिवार को आंगन में खेल रहा था। परिजन घरेलू कार्य में व्यस्त थे। तभी वह खेलते-खेलते नल के पानी के लिए बनाए गए सोख्ता गड्ढे में गिरकर डूब गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला।
बच्चे का शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महेश के प्रियांशु के अलावा एक बेटी है, जिसकी उम्र सात साल है। परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें