फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाघ के शिकारियों की आमद, अलर्ट जारी

Sat, 01 Jul 2023 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में जहां इस समय बाघों की संख्या बढ़ रही है वहीं शिकारियों की भी आमद बढ़ी है। ऐसे में बाघों को बचाने के लिए वन विभाग ने अफसरों का नंबर जारी कर आम लोगों से सहयोग की अपील की है। यहां इस समय 50 से अधिक बाघ विचरण कर रहे है।
विज्ञापन


वन विभाग ने अभी तक बाघों का अधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। वन विभाग के अपर निदेशक वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने रेड अलर्ट जारी किया है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने कहा कि जंगल के आसपास या रेलवे स्टेशनों पर टेंट लगाकर लोग रहते मिलें तो वन विभाग को जरूर सूचित करें। शिकारियों के यहीं ठहरने की आशंका रहती है।
विज्ञापन


- डीएफओ कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग- 78394351022
-उपप्रभागीय वनाधिकारी गिरीजापुरी-9450841260
-क्षेत्रीय वनाधिकारी ककरहा-9140443548
-क्षेत्रीयवनाधिकारी मूर्तिहा- 81713837205-
- क्षेत्रीय वनाधिकारी धर्मापुर-93692352546
-क्षेत्रीय वनाधिकारी निशानगाड़रा- 83170086697
-क्षेत्रीय वनाधिकारी सुजौली-85880224308
-क्षेत्रीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट-78394345629
-वन दरोगा-941535649210
- क्षेत्रीय वनाधिकारी मोतीपुर- 9450841260
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें