फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सब्जी मसालों में लगा महंगाई का तड़का

Mon, 12 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आटा, दाल, चावल, सब्जी, खाद्य तेल आदि के साथ अब सब्जी बनाने में प्रयोग होने वाले मसालों पर भी महंगाई का तड़का लगने लगा है। छह माह में जीरा तीन सौ व खड़ा मिर्च 150 रुपये प्रति किलो तक मंहगा हो गया है। अन्य मसालों के दामों में भी दस से 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।महंगाई से लोग परेशान हैं। आटा, दाल, चावल, खाद्य तेल, चीनी, रसोई गैस, सब्जी, फल, दूध आदि के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आमजन कराह रहा है। अब मसालों के दामों में बढ़ोतरी ने लोगों को और परेशान कर दिया है। महज छह माह में धनिया, जीरा, मिर्चा, काली मिर्च, सोंठ, इलायची आदि के दामों में 25 से तीन सौ रुपये तक का उछाल आया है। सबसे ज्यादा महंगाई जीरा व खड़े मिर्चे पर देखने को मिल रही है। महज छह माह में ही महंगाई का ऐसा छौंका लगा है कि रसोई का पूरा बजट पटरी से उतर चुका है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए आम आदमी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें